×

इस उपाय को करते ही चांद सी चमकने लगेगी आपकी किस्मत…

 

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्रमा को भी देवता के रूप में माना जाता हैं। जिस प्रकार धरती पर सूर्य प्रत्यक्ष देवता माने जाते हैं। ठीक उसी तरह से चंद्रमा भी पृथ्वी का प्रत्यक्ष देवता माना जाता हैं। वही आपको बता दें,कि चंद्रमा शांति प्रिय माना जाता हैं और यह मन का कारक भी हैं। वही देवों के देव महादेव ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण कर रखा हैं। वही इन्हें जल तत्व का भी देवता माना जाता हैं। वही अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में नहीं हैं,तो आप इससे जुड़े दोषों को दूर करने और चंद्रमा की पूर्ण कृपा को पाने ​लिए सोमवार के दिन कुछ खास उपायों को करके लाभ प्राप्त कर सकते है। तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं,तो आइए जानते हैं। कि वो कौन से उपाय हैं।

वही अगर कोई व्यक्ति चंद्र देवता की पूर्ण कृपा को प्राप्त करना चाहता हैं,तो उसे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत ही जरूरी हैं। ​भगवान ​भोलेनाथ की उपासना से चंद्र देवता से संबंधित सभी दोष और कष्टा दूर हो जाते हैं और व्यक्ति को उनकी कृपा प्राप्त होती हैं। सोमवार के दिन चंद्र कृपा पाने के लिए चांदी के किसी भी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या फिर चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें। इससे आपको चंद्र देवता की पूर्ण कृपा प्राप्त होगी।

वही चंद्रमा की कृपा को पाने के लिए सोमवा के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब और असहाय लोगो को दान करें इससे आपको चंद्र देव की पूर्ण कृपा प्राप्त होगी और आपके सभी कार्य पूर्ण हो जायेंगे।