×

घर की दीवारों पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें

 

वास्तुशास्त्र को मानने वाले लोगो के जीवन में इसका विशेष महत्व और स्थान होता हैं वही वास्तु व्यक्ति और घर परिवार के लिए महत्वपूर्ण भी मानी जाती हैं घर की दीवारों को आकर्षक और सुंदरता प्रदान करने के लिए लोग उनपर पशु पक्षियों की तस्वीरों को लगा देते हैं मगर वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की दीवारों पर किस तरह की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। इस पर विचा किया गया हैं कुछ जानवरों और पशु पक्षियों की तस्वीरें घर की सुख शांति पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की दीवारों पर कैसी तस्वीरें लगानी चाहिए और कैसी नहीं, तो आइए जानते हैं।

वास्तु अनुसार घर में गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले जैसे पक्षियों की तस्वीर या चित्र दीवारों पर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ये आपके परिवार पर अशुभ प्रभाव छोड़ते हैं ऐसा माना जाता हैं कि इन पक्षियों की तस्वीरों को लगाने से घर में नकारात्मकता का वास बना रहता हैं। वही कभी कभी रोमांचक होने के चक्कर में हम सांप,गोह की तस्वीरें घर में लगा देते हैं मगर वास्तुशास्त्र के मुताबिक सांप या उन जैसे जंतुओं की फोटो, आकृतियों की चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती हैं और अशांति बनी रहती हैं ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच कलह क्लेश बढ़ जाता हैं। वही इसके अलावा विनाश से जुड़ी हुई चीजों को घर में लगाने से बचना चाहिए। इसलिए महाभारत के युद्ध की तस्वीर को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। युद्ध से जुड़ी तस्वीर देखने से स्वभाव में उग्रता का भाव आने लगता हैं। जिसकी वजह से परिवार में तनाव बढ़ जाता हैं।

वास्तु अनुसार घर में गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले जैसे पक्षियों की तस्वीर या चित्र दीवारों पर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ये आपके परिवार पर अशुभ प्रभाव छोड़ते हैं ऐसा माना जाता हैं कि इन पक्षियों की तस्वीरों को लगाने से घर में नकारात्मकता का वास बना रहता हैं। वास्तु के मुताबिक सांप या उन जैसे जंतुओं की फोटो, आकृतियों की चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए। घर की दीवारों पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें