×

इन आसान तरीको को अपनाने से कभी नहीं होती घर में पैसों की कमी

 

पैसा कमाने के बाद भी अगर घर में पैसान नहीं टिक पा रहा हैं,तो इसका कारण वास्तुदोष हो सकता हैं। ऐसे में कुछ वास्तु उपाय करके आप न केवल पैसे को रोक सकते हैं। बल्कि घर में धन की आमदनी भी बढ़ाई जा सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

अपने घर में रखी तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा की ओर रखें। उत्तर की तरफ रखने से धन में लाभ प्राप्त होता हैं और पैसा घर में टिका रहता हैं। धन रखने की जगह दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। वही बेडरूम की दीवार या फिर कोनों में मेटल यानी धातु की कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए। बेडरूम की दीवारों के कोनों में किसी भी तरह की दरार नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता हैं।

वही घर के अंदर से जो पानी बाहर की तरफ आ रहा हैं, उसकी दिशा ठीक नहीं होने से भी पैसों की कमी व आर्थिक नुकसान हो सकता हैं। जल की निकासी पश्चिम और दक्षिण की तरफ से नहीं होनी चाहिए। यह हमेशा पूर्व व उत्तर दिशा से ही होनी चाहिए। इन दिशाओं से जल निकासी शुभ माना जाता हैं। जिससे घर में पैसों की कमी नहीं होती हैं।

वही अगर घर के गैराज या फिर घर के अंदर कबाड़ या टूटे हुए बर्तन हो तो तुरंत ही उन्हें हटा देना चाहिए। अक्सर यह देखा जाता हैं,कि घरों में आलमारी, टूटा पलंग व अन्य लकड़ी के सामान घर में ही पड़े रहते हैं। इससे धन की कमी व आर्थिक नुकसान होता हैं।