×

विवाह में आ रही है रूकावट तो बदल ले अपने बेडरूम को इस दिशा में

 

जयपुर । जिन घरों में विवाह योग्य लडकी या लडका है और किसी कारण से शादी के योग नहीं बन रहे हैं। तो परिवार के सदस्य इस बात को लेकर चिंतित होते है कि घर में बेटी की शादी के योग नहीं बन रहे हैं। ऐसे में कई बार माता पिता को कठिन परिस्थितियां से भी गुजरना पडता हैं। आज इस लेख में इस परेशानी के ज्योतिष उपाय के बारे में बात करेंगे। इस समस्या का समाधान ज्योतिष में दिया गया है। इसके साथ ही वास्तु में भी कई तरीके बताए गए हैं  जिनसे अपनाने से शादी में आ रही रूकावट दूर होती है।

विवाह के योग्य लड़के-लड़कियों का बेडरूम घर में उत्तर-पश्चिम कोने में होने पर जल्द विवाह के योग बनते है।

घर में विवाह के योग्य लड़के और लड़कियां के पलंग के नीचे लोहे की वस्तु या कबाड़ नहीं रखें ऐसा करने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

विवाह के योग्य लड़के-लड़कियों का पलंग के नीचे से हवा आसानी से क्रॉस होती रहें।

पलंग के नीचे रोज सफाई करे वहां पर  धूल या कचरा इकट्ठा न होने दे। इसके कारण मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

विवाह के योग्य लड़के-लड़कियों के कमरे में गणपति की तस्वीर लगाये। जिस पर नजर पडती रहें। इससे विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी।

विवाह के योग्य लड़के-लड़कियों को पर्स में पीला कपड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से गुरु का शुभ प्रभाव उन पर बना रहेगा।