×

वास्तु अनुसार सुबह उठकर जरूर करें ये काम, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

 

वास्तुविज्ञान का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व होता हैं वही सुबह उठने के बाद अधिकतर लोग सबसे पहले अपना चेहरा देखते हैं या बेट टी पीते हैं मगर सुबह किए गए ये काम ना केवल आपके विचारों में नकारात्मकता लाते हैं बल्कि यह आर्थिक परेशानियों का कारण भी बनते हैं ऐसे में आज हम आपको वास्तु अनुसार बताने जा रहे हैं कि सुबह उठकर आपको कौन से काम करने चाहिए, तो आइए जानते है

आपको बता दें कि सुबह उठने के बाद अपने हाथों की लकीरों को देखते हुए अपने ईष्ट देव व भ्गवान का ध्यान करना चाहिए। इससे मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं और सुबह भगवान का नाम लेने से दिन भी अच्छा बना रहता हैं। अगर आपको सुबह उठने के बाद शीशा देखने की आदत हैं। तो उसे छोड़ देना चाहिए। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से मन में नकारात्मक विचार आते हैं। सुबह उठने के बाद घर की खिड़कियां खोल दें। जिससे सूरज की रोशनी अंदर आ सकें। माना जाता हैं कि सूरज की किरणें घर में आने से सकारात्मकता बढ़ती है। सनतान धर्म में सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करने की सलाह दी जाती हैं ऐसा ​इसलिए क्योंकि वह हमारी पालनकर्ता मानी जाती हैं इसलिए सुबह धरती माता को प्रणाम जरूर करना चाहिए

सुबह सबसे पहले अपने माता पिता व बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे मन में सकारात्मकता का वास होता हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ जाता हैं। स्नान करने के बाद सुबह तुलसी व सूर्य देव को जल जरूर देना चाहिए।