×

अगर इस तरह से हैं घर का मुख्य द्वार, तो कभी नहीं आयेगीं मां लक्ष्मी

 

हम अक्सर करके नौकरी या फिर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। जब भी हम वापस अपने घर में आते हैं,तो हमें शांति और सुकून का आभास होता है। मगर कई बार घर में शांति के बजाय मन हमेशा ही परेशान रहने लगता हैं, दरअसल इसके पीछे घर में वास्तु से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें होती हैं। जिससे नकारात्मकता हावी होने लगती हैं।

वही वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में टूटे-फूटे बर्तन रखने से अशुभ प्रभाव पड़ता हैं। घर में कभी भी ऐसे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती हैं,जिसके कारण आपके घर में उनका वास नहीं होता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा देता हैं।

अपने घर में कभी भी टूटा फूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तुशास्त्र में बड़ा दोष मनाते हैं। ऐसा होने से घर में नेगेटिव ऊर्जा फैलती है,और परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहती हैं। वही घर में खराब घड़ी का होना दोष माना जाता हैं। यदि घड़ी की सूईयां रुकी हुई होती हैं,तो ऐसा माना जाता हैं। कि परिवार के सदस्यों का कोई भी कार्य सही वक्त पर पूर्ण नहीं हो पाता हैं।

अपने घर में कभी भी भगवान की खंडित मूर्ति या फिर तस्वीरों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे वास्तुदोष पैदा होता हैं। घर का मेन दरवाजा कभी भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। क्योंकि मुख्य दरवाजा होने की वजह से
माता लक्ष्मी का आगमन यही से होता हैं। अगर घर में दरवाजा टूटा हुआ होता हैं,तो घर में नकारात्मक शक्ति प्रवेश करती हैं।