×

इन पत्तों से करे गणेश भगवान की पूजा, बन जायेगे बिगड़े काम

 

धर्म शास्त्रों के मुताबिक किसी भी शुभ काम के करने से पहले गणेश पूजा अवश्यक होती हैं।इससे प्रसन्न होकर गणेश जी सारे काम निर्विध्न कर देते हैं। वही हिन्दू संस्कृति और पूजा में भगवान श्रीगणेश जी को सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं। ऐसा कहा जाता है,कि श्री गणेश जी की पूजा में दूर्वा का सबसे अधिक महत्व होता हैं,और वही यह भी मान्यता हैं,कि गणपति को दूर्वा चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसे में दूवौ को पूजन परंपरा से जोड़कर उन्होंने दुर्लभ वनस्पतियों को बचाने का संदेश दिया हैं। क्योकि इससे हम धरती की रक्षा कर अपने लिए एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण कर सकेंगे।

ऐसा माना जाता हैं कि गणपति की साधना अराधना के लिए बताए गए 108 नाम के बारे में जिनके जप करने से भीतरी आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता हैं। यह भी कहा जाता हैं,कि श्री गणेश जी के 21 नाम वालें मंत्रों और 21 पेड़ों के पत्तों को अर्पित करने पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। मान्यता यह हैं,कि पूजा की इस परंपरा के ​पीछे जीवनदायक प्राण वायु प्रदान करने वाले वृक्षों को न काटने का गूढ़ रहस्य छिपाया गया हैं। वही इस बात को कहने का मतलब यह हैं,कि गणपति की साधना अराधना से जुड़े इन वृक्षों के संरक्षण किया जाना चाहिए।

वही बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का नाश हो जाता हैं। धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। वही थोड़ी देर के बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। यह उपाय करने से धन संबंधी समस्या दूर हो जायेगी।