वास्तुशास्त्र: मंदिर का रंग होगा ऐसा तभी मिलेगा पूजा पाठ का पूरा फल
हिंदू धर्म में पूजा पाठ को बहुत ही महत्वपूर्ण और खास माना जाता हैं वही अक्सर व्यक्ति के मन में पूजा पाठ करते वक्त यह विचार आता हैं कि पूजा की किस विधि को अपनाए जिससे आपकी पूजा का आपको पूरा लाभ और फल प्राप्त हो सकें। वही मंदिर का रंग कैसा हो जिससे प्रभु की आराधना करते वक्त आपका मन एकाग्रचित होकर उसकी भक्ति में लगा रहे। वही आज हम आपको इन्हीं सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं कि ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए आपको मंदिर में कैसे रंग का चुनाव करना चाहिए और मंदिर में क्या रखने से आपके घर में सुख संपदा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं।
बता दें कि घर में हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में ही मंदिर हो तो यह उत्तम फल की प्राप्ति होगी। वही घर का मंदिर हमेशा ही लकड़ी का ही बना होना चाहिए यह अच्छा माना जाता हैं। वही ध्यान रखें कि घर के मंदिर के आसपास कोई गंदगी ना हो। वही मंदिर में हमेशा हल्का पीला या फिर नारंगी रंग करवाएं तो अच्छा होगा। घर के मंदिर में हमेशा हल्की पीली लाइट का प्रयोग करना चाहिए। वही घर के मंदिर में गहरे नीले रंग का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यह उचित नहीं माना जाता हैं।
जानिए घर के मंदिर में क्या क्या रखना शुभ होता हैं—
घर के मंदिर में हल्के पीले रंग का या फिर लाल रंग का वस्त्र बिछाना चाहिए। भगवान श्री गणेश और देवी लक्ष्मी की फोटा रखना चाहिए। अपने इष्ट और अपने कुल गुरु का चित्र अवश्य रखें। वही एक तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर हमेशा ही रखें। घर के मंदिर का निर्माण करवाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।