घर में लगाएं ये सुंदर पौधा, चौतरफा बढ़ेगी कमाई
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र में पेड़ पौधे को बेहद ही खास माना जाता है वही कुछ पौधे बेहद ही शुभ होते हैं वही इन पौधों का घर में होना ढेरों लाभ कराता है वास्तु में इन पोधों को बेहद लकी और कई वास्तुदोषों को दूर करने वाला बताया है इन्हीं शुभ पौधों में से एक है मोरपंखी पौधा। मोरपंखी का पौधा जितना खूबसूरत होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है
यह अपने आसपास की नकारात्मकता को समाप्त करता है और सकारात्मक शक्ति का संचार करता है इसके अलावा यह आर्थिक स्थिति बेहतर करता है घर के सदस्यों की एकाग्रता, याददाश्त और बुद्धि बढ़ाता है इसलिए इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है इसके अलावा इस पौधे को मयूरपंखी पौधा भी कहा जाता है, तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार मोरपंखी पौधे से अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए इसे उत्तर दिशा में लगाएं। यह दिशा धन और देवी देवताओं की दिशा होती है इस दिशा में मोरपंखी प्लांट लगाने से आय बढ़ेगी। घर के वास्तुदोष दूर होंगे। धन हानि फिजूलखर्ची की समस्या दूर होगी। कुल मिलाकर आर्थिक तंगी दूर करने के लिए मोरपंखी पौधा लगाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है इसे घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं। इस दिशा को शुभ चीजें रखने या बनाने के लिए अशुभ माना गया है।
मोरपंखी पौधे की खासियत है कि इस पौधे को हमेशा जोड़ी से लगाना चाहिए यानी कि हमेशा एक साथ दो पौधे लगाना चाहिए इन दोनों पौधों को आसपास ही रखें। ऐसा करने से पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है साथ ही घर में खुशहाली बढ़ती है इसके साथ ही इस पौधे की समय पर कटाई छंटाई करके उसे खूबसूरत आकार भी देते रहें।