×

घर में जरूर रखें हाथी की मूर्ति, होगी धन वर्षा

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व होता हैं वही चीनी वास्तु फेंगशुई में घर की सुख समृद्धि और सफलता के लिए कई टिप्स बताए गए हैं जिनमें अधिकांश जानवरों से संबंधित हैं फेंगशुई टिप्स के जानकार मानते हैं कि इन उपायोग से जीवन में उन्नति और भाग्य में वृद्धि होती हैं फेंगशुई वास्तु में कछुआ, मेंढ़क, ड्रैगन, मछली, ऊंट हाथी आदि की मूर्ति घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती हैं तो आज हम आपको हाथी की मूर्ति घर में रखने के क्या क्या लाभ हैं इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

शास्त्रों में हाथी को मां लक्ष्मी का वाहन और शुभता का प्रतीक माना गया है जिस घर के मुख्य द्वार पर सूंड ऊठाए हाथी की मूर्ति लगी होती है वहां हमेशा सुख समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है साथ ही घर के लोगों को कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती हैं। घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर जोड़े में हाथी की मूर्ति को रखने से घर में सुख, सौभाग्य और संपत्ति का आगमन होता है साथ ही ये पूरे परिवार के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता हैं।

फेंगशुई के अनुसार अगर किसी परिवार में पति पत्नी का आपसी संबंध मधुर नहीं रहता है साथ ही उनके बीच बराबर बहसबाजी और लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो ऐसे में बेडरूम में एक जोड़ा हाथी अपने बेडरूम में रखें। ऐसा करने से पति पत्नी में प्रेम हमेशा बना रहता है और दांपत्य जीवन भी खुशहाल होता हैं।

फेंगशुई के अनुसार चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा में माता लक्ष्मी का सीधा संबंध होता है ऐसा करने से धन से जुड़ी तमाम समस्या का अंत होता है साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है इसके अलावा चांदी के हाथी को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रखने से आय के स्त्रोत बढ़तेहैं आर कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती हैं।