×

Diwali rangoli vastu tips: दिवाली पर वास्तु नियम अनुसार बनाएं रंगोली, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाएं जाते हैं लेकिन इन सभी में दिवाली को प्रमुख बताया गया है यह त्योहार पूरे पांच दिनों तक चलता है जिसका आरंभ धनतेरस से हो चुका है और इसका समापन भाई दूज वाले दिन होता है दिवाली का त्योहार सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है दिवाली की रात्रि को लोग दीपक से रौशन करते है जिससे पूरा देश जगमगा उठता है इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा का विधान होता है

मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी धरती पर अपने भक्तों के घर आती है इसलिए हर कोई इस पावन पर्व पर अपने घर को मांगलिक चिन्हों और शुभ प्रतीकों से सजाता है इसे विशेष भी माना जाता है इस दिन लक्ष्मी स्वागत के लिए लोग घर के मुख्य दवार पर रंगोली बनाते हैं

दिवाली के दिन बनाई जाने वाली रंगोली को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है माना जाता है कि रंगोली बनाने से देवी मां लक्ष्मी घर में प्रसन्न होकर प्रवेश करती है जिससे धन समृद्धि में वृद्धि होती है ऐसे में दिवाली के दिन शुभता और सौभाग्य बढ़ाने वाली रंगोली को घर के किस कोने में और कैसे बनाना चाहिए इसके बारे में आज हम आपको वास्तु नियम अनुसार बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

वास्तु अनुसार बनाएं रंगोली-
वास्तुशास्त्र के अनुसार दिवाली के शुभ दिन पर घर के प्रवेश दवार पर रंगोली जरूर बनानी चाहिए इसे शुभ माना जाता है मुख्य दवार पर रंगोली बनाने के लिए विशेष तौर पर लाल, पीला, हरा, गुलाबी, नारंगी जैसे शुभ रंगों का प्रयोग किया जाता है इन रंगों का इस्तेमाल करने से घर परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है वास्तु की मानें तो रंगोली के लिए भूलकर भी काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है

हमेशा याद रखें कि रंगोली बनाते वक्त आपकी अंगुली और अंगूठा मिलकर ज्ञानमुद्रा, प्राणायाम करते वक्त की मुद्रा बनाते हैं माना गया है कि उंगलियों की ये मुद्राएं आप के मस्तिष्क को अधिक शक्ति प्रदान करती है और ये सक्रिय बना देती है साथ ही बौद्धिक शक्ति में भी वृद्धि होती है। रंगोली को हमेशा ही आटे, चावल, हल्दी, कुमकुम, पुष्प, पत्तियों का प्रयोग करना शुभ होता है इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती है।