×

Aghan maas: अगहन मास की शाम जरूर करें भगवान कृष्ण से जुड़ा ये काम, परेशानियां होंगी दूर

 

पंचांग के मुताबिक 1 दिसंबर से अगहन यानी मार्गशीर्ष का महीना आरंभ हो चुका हैं जो धार्मिक रूप से बहुत ही पवित्र होता हैं इस दौरान भगवान विष्णु व उनके अवतार और मां लक्ष्मी, चंद्रदेव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं वास्तु अनुसार इस महीने की शाम कुछ काम करने से जीवन में आ रही अड़चनें, घर के लड़ाई झगड़े दूर हो जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख के द्वारा बताने जा रहे हैं कि अगहन मास की शाम कौन से काम करना उचित होता हैं तो आइए जानते हैं।

अगहन के महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता हैं इस दौरान पवित्र नदियों का पानी कई रोगों का नाश करने में सक्षम होता हैं जिससे आप रोगों से मुक्त हो जाते हैं। सबसे पहले तुलसी की जड़ की मिट्टी का लेप लगाकर स्नान करें। साथ ही ‘ॐ नमो भगवते नारायणाय’ या गायत्री मंत्रका जाप करें। इसके बाद पवित्र नदी में स्नान करें। इस महीने में कोई भी मंगल काम करना शुभफलदाई होता हैं इस महीने में शाम या रात के समय भजन कीर्तन करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं संतान सुख की भी प्राप्ति होती हैं। इस महीने में स्नान के बाद रोज श्रीकृष्ण की पूजा करें और तुलसी का पत्ता अर्पित करें।

इस मौसम के साथ ही शीतलहर भी शुरू हो जाता हैं जिसमें गर्म कपड़े, कंबल, मौसमी फल और अन्नदान करना शुभ होता हैं साथ ही आसन, तुलसी माला, चंदन, मोर पंख, कलश, दीपक आदि का दान करना शुभ होता हैं।