×

Vastu tips for money plant: घर में मनी प्लांट लगाने के मिलते है कई फायदें, मगर इन बातों का रखें ध्यान

 

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में विशेष महत्व रखता हैं वास्तु शास्त्र में मनी प्लांन को सकारात्मकता बढ़ाने वाला पौधा माना जाता हैं अक्सर ही अपने घर आफिस या शांप पर लोगों को मनी प्लांट लगाए हुए देखा होगा। मनी प्लांट लताओं वाला पौधा होता हैं इसका हरा रंग आंखों को सुकून देता हैं मान्यता है कि इस प्लांट को लगाने से गुड लक बढ़ जाता हैं और घर परिवार में धन और समृद्धि आती हैं कई बार इस प्लांट को लगाने के बाद विपरीत प्रभाव पड़ता हैं धन खर्च अधिक होता हैं और नकारात्मकता भी बढ़ जाती हैं ऐसे में वास्तु का महत्व बढ़ जाता हैं मनी प्लांन को हमेशा वास्तु अनुसार ही लगाना चाहिए। तो आज हम आपको मनी प्लांन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

जब भी आप घर पर मनी प्लांट लगाएं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएं। आग्नेय कोण के देवता श्री गणेश हैं। यह सभी बाधाओं को दूर करते हैं इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती हैं मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता हैं और धन हानि भी हो सकती हैं।

आग्नेय कोण में मनी प्लांन लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता हैं जो मनुष्य के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता हैं आग्नेय कोण के प्रतिनिधि शुक्र हैं इस कारण से इस दिशा में मनी प्लांट लगाना अच्छा होता हैं।