×

हरियाली अमावस्या पर करके देखें इनमें से कोई एक काम, भोलेनाथ जीवन से दूर कर देंगे दुर्भाग्य, बनेंगे मालामाल

 

हरियाली अमावस्या सावन माह की अमावस्या को मनाई जाती है। यह पितरों और भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन अधिक से अधिक धार्मिक कार्य करने चाहिए। ज्योतिषीय उपायों के लिए भी यह तिथि बेहद खास मानी जाती है। वहीं, इस दिन (हरियाली अमावस्या 2025) रात में किए गए कुछ खास उपाय जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

हरियाली अमावस्या पर रात के समय करें ये उपाय

  • पीपल की पूजा - हरियाली अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएँ। इसके साथ ही 'ॐ नमो भगवत वासुदेवा' मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। मान्यता है कि पीपल में तीन देवताओं का वास होता है और इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होता है।
  • तुलसी के पौधे का महत्व - इस दिन तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएँ। देवी लक्ष्मी का ध्यान करें और उनसे धन-धान्य में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें। मां तुलसी को विष्णु प्रिया माना जाता है। ऐसे में इन उपायों को करने से जीवन में खुशियां आती हैं और धन के मार्ग खुलते हैं।
  • काले तिल का दान - रात के समय किसी मंदिर में या किसी गरीब को काले तिल का दान करें। काले तिल शनिदेव से संबंधित हैं और इनका दान करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही दुर्भाग्य का नाश होता है।
  • चावल और दूध का उपाय - एक कटोरी में कच्चे चावल और थोड़ा सा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे मन और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
  • धन की देवी को प्रसन्न करें - अपनी तिजोरी या धन स्थान पर लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 7 कौड़ियां और एक छोटा श्रीयंत्र रखें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।