कल का राशिफल: 21 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का हाल
21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन कुछ राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। किसी के लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं तो किसी को अपनी सेहत और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। शनिवार का दिन होने के कारण शनिदेव और हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। महत्वपूर्ण पेशेवर कामों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से निवेश की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में बातचीत बनाए रखना जरूरी होगा। किसी भी काम में अहंकार को बीच में न आने दें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिए माता या परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। मन को शांत रखने के लिए अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। हालांकि, जल्दबाजी और धैर्य की कमी से काम बिगड़ सकता है। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। बातचीत में संयम बनाए रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। काम के कारण भागदौड़ बढ़ने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है। संपत्ति या निवेश से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। वाहन सुख मिलने की संभावना है। हालांकि, पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है और आय में वृद्धि के संकेत हैं। हालांकि, आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अपने काम पर ध्यान दें और मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बातचीत और व्यवहार महत्वपूर्ण रहेंगे। किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। पिता की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। भागदौड़ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। हालांकि, विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी बात को लेकर निराशा महसूस हो सकती है। शिक्षा और शोध से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बातचीत में मधुरता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में धैर्य से काम लें। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं और व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। हालांकि, खर्च बढ़ने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें, खासकर माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।