Aaj Ka Panchang: 25 जुलाई 2025 को है सावन मास की प्रतिपदा, वीडियो में जानिए दिनभर के शुभ-अशुभ योग,राहुकाल और पूजा के सही समय
राष्ट्रीय मिति श्रावण 03, शक संवत् 1947, श्रावण शुक्ल, प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 10, मुहर्रम 29, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जुलाई 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 11:24 बजे तक, उसके बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ। पुष्य नक्षत्र सायं 04:01 बजे तक, तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग प्रातः 07:28 तक, तत्पश्चात सिद्धि योग प्रारम्भ। किस्तुघ्न करण रात्रि 12:03 तक, तदुपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि में संचार करेगा।आज के व्रत-त्योहार: श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ, छिन्नमस्तिका (चिंतपूर्णी) मेला हिमाचल प्रदेश प्रारंभ।
सूर्योदय समय: 25 जुलाई 2025: प्रातः 5:38 बजे।
सूर्यास्त समय: 25 जुलाई 2025: सायं 7:16 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त: 25 जुलाई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त: 4:16 से 4:57 बजे तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 2:44 से 3:38 बजे तक। निशिथ काल: मध्यरात्रि 12:07 से 12:49 बजे तक। गोधूलि काल: सायं 7:16 से 7:37 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त: 25 जुलाई 2025:
राहुकाल: प्रातः 10:30 से दोपहर 12 बजे तक। गुलिक काल: प्रातः 7:30 से 9 बजे तक। यमगंड दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7:20 बजे से 9:03 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:22 बजे से 9:17 बजे तक है।आज का उपाय: आज देवी लक्ष्मी की पूजा करें और गुलाब के फूल चढ़ाएँ।