मंगला गौरी व्रत और नागपंचमी के दौरान बन रहे कई शुभ संयोग, लीक्ड फुटेज में जाने आज दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की जानकारी
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 24, शक संवत् 1947, श्रावण कृष्ण पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 31, मुहर्रम 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जुलाई 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक। पंचमी तिथि रात्रि 10:40 तक, उसके बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।शतभिषा नक्षत्र प्रातः 06:27 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। सौभाग्य योग दोपहर 02:12 बजे तक, इसके बाद शोभन योग का प्रारम्भ। कौलव करण प्रातः 11:20 तक, तदुपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 58 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेगा।
आज के व्रत-त्योहार: नाग पंचमी (राजस्थान और बंगाल), मंगला गौरी व्रत आरंभ।
सूर्योदय समय: 15 जुलाई 2025: प्रातः 5:33 बजे।
सूर्यास्त समय: 15 जुलाई 2025: सायं 7:20 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त: 15 जुलाई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:12 बजे से सायं 4:52 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:45 बजे से 3:40 बजे तक। निशिथ काल मध्यरात्रि 12:07 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 7:19 बजे से सायं 7:40 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त: 15 जुलाई 2025:
राहुकाल दोपहर 3 बजे से सायं 4:30 बजे तक। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक। यमगंड सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10:43 से 12:27 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:19 से 9:14 बजे तक है। पंचक पूरे दिन रहेगा।आज का उपाय: आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत है, इसलिए आज माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।