Aaj Ka Panchang : 20 जुलाई को कैसी रहेगी ग्रहों की चाल ? जानिए आज दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 29, शक संवत् 1947, श्रावण कृष्ण दशमी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 05, मुहर्रम 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 जुलाई 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। दशमी तिथि दोपहर 12:14 बजे तक, उसके बाद एकादशी तिथि शुरू होती है।कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 10:54 तक, तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग रात्रि 09:48 तक, तदनन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। विष्टि करण रात्रि 12:14 तक, तदुपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेगा.
20 जुलाई 2025 को सूर्योदय समय: प्रातः 5:36 बजे।
20 जुलाई 2025 को सूर्यास्त समय: सायं 7:19 बजे।
20 जुलाई 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:14 बजे से सायं 4:55 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:45 बजे से 3:39 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:07 बजे से 12:48 बजे तक। गोधूलि काल सायं 7:18 बजे से 7:38 बजे तक।
20 जुलाई 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सायं 4:30 बजे से सायं 6 बजे तक। गुलिक काल दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक। यमगण्ड दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक। अमृत काल सुबह 9:02 बजे से 10:45 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5:29 बजे से 6:24 बजे तक है। भद्रा काल सुबह 5:36 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक है।आज का उपाय: आज कम से कम दो बार आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएँ।