×

आज इन राशियों की जिंदगी में होगी किसी ख़ास की दस्तक लेकिन इनका टूटेगा दिन, वायरल वीडियो में जाने सभी 12 राशियों का प्रेम भविष्य 

 

आज यानी बुधवार 9 जुलाई के दिन कुछ राशियों को पार्टनर का साथ मिलेगा, तो वहीं कुछ जातकों की अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस भी हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि हैं कि लव राशिफल (Today's Horoscope) के अनुसार, आज का दिन सभी जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/b-K-un4dRB8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/b-K-un4dRB8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Today Rashifal | राजयोग संयोग में कन्या सहित 5 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा | 9 July 2025" width="695">
मेष दैनिक लव राशिफल 

आज आपका पार्टनर आपके साथ सहज महसूस करेगा। कुछ बातें आप दोनों के बीच जो आज तक छुपी थीं, आज आपका पार्टनर आपसे वह बातें शेयर कर सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपको आपके साथी का भरपूर प्यार मिलेगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल 

आज आपका पार्टनर बहुत समय से जो आपसे नाराज चल रहा है। आज उसे अपनी गलती का एहसास होगा। आपका पार्टनर आपसे माफी मांग सकता है। उनके व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी साथी है, आपका भरपूर साथ देंगे।

मिथुन दैनिक लव राशिफल 

आज आपका पार्टनर किसी लड़की के कहने पर आपके ऊपर शक कर सकता है, जिसका पता चलने पर आप दोनों में आपसे मतभेद बढ़ सकते हैं। यह समय समझदारी से चलने का है, अपने साथी से बैठकर बात करें।

कर्क दैनिक लव राशिफल

आज आपका पार्टनर आप से कहीं बाहर जाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है, जिसे आप एक्सेप्ट करेंगे। आज का दिन पार्टनर के साथ अच्छा बीतने वाला है। आज आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा, साथ ही आपके मन में चल रही बात हो एक्सेप्ट करेगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल 

आज आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है, उनकी नाराजगी आज उनके चेहरे पर आप आप देख सकते हैं। अच्छा होगा पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनकी मन की इच्छाओं को पूर्ण करने का प्रयास करें, जिससे आपका संबंध अच्छा रहे।

कन्या दैनिक लव राशिफल 

आज आपका पार्टनर आपसे आपके परिवार के बारे में डिसीजन लेने को मजबूर कर सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अपने पार्टनर के इस व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। आज आप सोच समझकर डिसीजन लें।

तुला दैनिक लव राशिफल 

आज आपसे पार्टनर की कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं, जैसे उनका किसी से मिलना बातचीत करना केयर करना। इन बातों को मना करने पर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। थोड़ा अपना नजरिया बदलें और कुछ बातों को संबंधों को बनाए रखने के लिए इग्नोर करें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल 

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आपका पार्टनर कुछ दिन से मानसिक परेशान तनाव में चल रहा है। अपने साथी का स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उनके साथ कहीं बाहर जाएं, इस कारण उनका मन लगेगा। पार्टनर का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा।

धनु दैनिक लव राशिफल 

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, वह आज आपसे शेयर कर सकते हैं। जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है।

मकर दैनिक लव राशिफल 

आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए आज आप गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें। आज उन्हें मनाना कुछ कठिन होगा। अच्छा होगा उनके साथ समय बिताएं और कहीं बाहर घूमने चले जाएं। इससे उनका मन खुश होगा।

कुंभ दैनिक लव राशिफल

आज आपका पार्टनर आपके लिए कोई बड़ी प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपको परेशान कर सकता है। अच्छा होगा पहले अपने साथी के बारे में अच्छे से विचार करें, नहीं तो आपको लाइफ में परेशानी बढ़ सकती है।

मीन दैनिक लव राशिफल

आज आपका पार्टनर भावनात्मक तौर से कुछ परेशान हो सकता है। आप उनकी स्थिति को समझने का प्रयास करें, उनके साथ समय बिताएं। उनके मन के इच्छाओं को पूर्ण करने का प्रयास करें। मौसम के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा हैष साथी के साथ समय बिताएं। प्रेम-प्रसंग के लिए समय अच्छा है।