×

Dhanteras 2020: इस साल धनतेरस पर कई मंगल योग, जानिए पूजन का सही समय

 

दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता हैं मगर इस बार धनतेरस को लेकर लोगों में मतभेद बना हुआ हैं वही त्रयोदशी ​के प्रारम्भ और रात्रिकालीन पर्व की स्थिति से मतभेद हो रहे हैं ज्योतिष के मुताबिक धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को पड़ रहा हैं मगर कुछ जगहों पर रात्रिव्यापिनी त्रयोदशी के कारण धनतेरस का त्योहार गुरुवार को भी मनाया जाएगा। दोनों ही दिन धनतेरस पर इस बार कई मंगल योग बन रहे हैं यह मंगलयोग खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जा रहे हैं। वही धनतेरस को लेकर अलग अलग तर्क हैं 12 नवंबर के पक्ष में जयोतिष का कहना हैं कि त्रयोदशी की शुरुवात रात 9.30 बजे हो जाएगा। इसलिए धनतेरस और यमपूजा हो सकती हैं वही महावीर पंचांग, गणेश आपा पंचांग, राजधानी और विश्वविजयी पंचांग के मुताबिक धनतेरस का त्योहार 12 नवंबर को मनाना उचित होगा। वही गुरुवार को ही धनतेरस है जबकि मथुरा वृंदावन में यह त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। महावीर पंचांग में दो प्रकार के मुहूर्त होते हैं एक सामान्य और दूसरा पर्व मुहूर्त। पर्व मुहूर्त के मुताबिक धनत्रयोदशी 12 नवंबर को पड़ रही हैं जो शाम 6.31 से लग रही हैं उनके अनुसार यम पूजा त्रयोदशी की सांय को ही होती हैं।

जानिए 13 को खरीदारी का मुहूर्त—
प्रात: 7 से10 बजे तक
दोपहर 12 से 2.30 बजे तक
शाम 04 से 5.30 बजे तक
रात्रि 8.45 से 10.25 बजे तक

जानिए धनतेरस की पूजा का समय—
12 नवंबर- रात्रि 9.30 बजे
13 नवंबर- शाम 5.30 से 7.30 बजे तक ( स्थिर लग्न, वृष)

वही अधिकतर ज्योतिष का कहना हैं कि त्रयोदशी 12 नवंबर को रात साढ़े नौ बजे से लग रही हैं और 13 नवंबर को शाम 5. 59 मिनट तक जारी रहेगी। शुक्रवार को उदयकाल में त्रयोदशी रहने और संध्याकाल में उपस्थित रहने से धनतेरस का त्योहार शुक्रवार को ही मनाना अच्छा होगा और शास्त्र सम्मत भी हैं।