×

यह चीज़े कभी दान नहीं करनी चाहिए इससे घर में गरीबी आती है

 

जयपुर। हम सभी अपनी अपनी सामर्थ के अनुसार दान करते हैं। इसके आलावा घर मे जिन वस्तु का प्रयोग नहीं हो रहा है उनके किसी गरीब को दे देते हैं जिससे वह उस सामान को अपने प्रयोग मे ले सकें। लेकिन कभी हम अपने घर मे बेकार पडी वस्तु को दान मे देने में कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं जिससे हमे भविष्य में गलत परिणाम झेलने पड सकते हैं।

आज इस लेख मे हम आपको दान से जुडी कुछ बातें के बारे में बता रहें हैं जिसके अनुसार कभी भी दान में इन वस्तुओ को नही देना चाहिए जिनसे हम अपने भविष्य में परेशानी को आमंत्रित कर सकते हैं। क्योकि हमारे शास्त्रों में हर बात के लिए कुछ न कुछ नियम बने हैं जिनका पालन करना और उसके अनुसार काम करना हम सभी के लिए आवश्यक हैं।

  • हम लोग अक्सर दान में प्लास्टिक के बर्तन दे देते हैं लेकिन दान मे इस प्रकार के बर्तन देना अशुभ माना जाता है। इस लिए अगर किसी को दान कर रहें हैं तो प्लास्टिक के बर्तनों का दान न करें।
  • दान में कभी भी घर का झाड़ू नहीं देना चाहिए। झाडू का संबंध सफाई से हैं व सफाई का संबंध लक्ष्मी से हैं इस लिए भूलकर भी झाडू का दान न करें जिससे घर की लक्ष्मी भी चलें जाएंगी।

  • दान में कभी भी स्टील के बर्तन भी नही देने चाहिए स्टील के बर्तन का दान करने से घर में घर में अशांति आती हैं।
  • दान मे कभी भी किसी को नोकदार या धारदार हथियार नहीं देना चाहिए। ऐसा दान करने से घर में परेशानी आ सकती है।