☰
×

अगले 7 दिन 4 राशियों के लिए वरदान समान, पढ़ें 25 से 31 अक्टूबर का राशिफल

 

ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 25 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में हंस राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुधादित्य राजयोग, गुरु मंगल योग और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह चंद्र मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि मीन राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि में, चंद्रमा मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि में रहेंगे। बुध, सूर्य और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा-

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह लगभग चार राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपका समय किसी वरदान जैसा महसूस होगा। आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह शुभ माना जा रहा है। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

मकर राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

मकर राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह लाभकारी माना जा रहा है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। करियर में आपके काम की तारीफ होगी।

मीन राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

मीन राशि के जातकों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर का सप्ताह पॉजिटिव माना जा रहा है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।