×

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से ग्रहण को विशेष माना जाता हैं वही साल 2021 में कुल मिलाकर चार ग्रहण लगने हैं, इसमें दो ग्रह लग चुके हैं और दो ग्रहण लगने बाकी हैं साल 2021 में सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुका हैं

इसमें 26 मई 2021 बुधवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था और 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं इसके बाद साल का आखिरी ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा ,जो कि सूर्य ग्रहण होगा। तो आज हम आपको ग्रहण से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

आपको बता दें कि अगले महीने नवंबर में लगने जा रहा यह चंद्र ग्रहण 19 तारीख को सुबह 11:34 मिनट से शुरू होकर शाम 5:33 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखेगा। वही अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। ज्योतिष अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। लिहाजा वृषभ राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इन जातकों को बहस और फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती हैं। 

चंद्र ग्रहण में इन बातों का रखें ध्यान—
आपको बता दें कि ग्रहण के सूतक काल में कुछ खाएं पिएं नहीं और जितना संभव हो सके भगवान की पूजा आराधना करें। पके हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दें। वही ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें। घर में गंगाजल छिड़के। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल के दौरान घर से बाहर न निकलें, तो बेहतर होगा। आपको बता दें कि कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए इस दौरान केवल भगवान का ध्यान करना ही बेहतर होता हैं।