×

आज से शुरू हुआ भगवान शिव का पवित्र महीना, वीडियो में जाने महाकाल की पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी

 

भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण (सावन) मास की शुरुआत इस वर्ष गुरुवार, 30 जुलाई से हो रही है। यह पावन महीना 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ संपन्न होगा। पूरे सावन माह में शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का दौर चलेगा। मध्य प्रदेश सहित देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समितियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pVZKGFHsx4Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pVZKGFHsx4Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महाकाल मंदिर में रोज पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन के दौरान प्रतिदिन करीब 4 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और ट्रैफिक प्रबंधन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

महाकाल की छह भव्य सवारियां निकलेंगी

सावन और भादौ माह की सबसे बड़ी धार्मिक परंपराओं में शामिल भगवान महाकाल की राजसी सवारी इस वर्ष भी पूरे वैभव के साथ निकलेगी। परंपरा के अनुसार श्रावण के चार सोमवार और भादौ के दो सोमवार को भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।इस वर्ष पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी, जबकि अंतिम राजसी सवारी 7 सितंबर को आयोजित होगी। महाकाल की सवारी शाम 4 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी और लगभग डेढ़ किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए शाम 5 बजे रामघाट पहुंचेगी।

रामघाट पर होगा जलाभिषेक और आरती

रामघाट पहुंचने के बाद पवित्र शिप्रा नदी के जल से भगवान महाका का विशेष जलाभिषेक, पूजन और महाआरती की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना होगी और शाम करीब 7 बजे मंदिर परिसर में पहुंचेगी।महाकाल की सवारी के दौरान पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। हजारों श्रद्धालु और साधु-संत इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

श्रावण पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से प्रारंभ होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। इसी के साथ सावन माह का समापन होगा और रक्षाबंधन सहित कई धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे।

पूरे प्रदेश में शिवालयों में विशेष आयोजन

सावन के पहले दिन से ही मध्य प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर और अन्य शिवधामों में विशेष पूजा, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि पूरे महीने शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।सावन के इस पावन अवसर पर महाकाल नगरी उज्जैन एक बार फिर भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास के रंग में रंग गई है। लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर उनके आशीर्वाद की कामना करें