×

21 जनवरी को लगेगा 2019 का पहला चंद्र ग्रहण, मात्र 13 मिनट के इस काम से हमेशा के लिए बदल जाएगी आपकी किस्मत

 

जयपुर। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी सोमवार के दिन लग रहा है। हालाकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रग्रहण पौष पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। इस बार लगने वाला चंद्रग्रहण सुपर ब्लड मून पर खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के दिन चांद की रोशनी 30 प्रतिशत ज्यादा तेज हो जाती है। चंद्रग्रहण के दिन 15 प्रतिशत बड़ा दिखता है। चंद्रग्रहण की कुल अवधि साढ़े तीन घंटे की होगी।

 

हालांकि भारत में चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन फिर भी इसका असर 15 दिन तक रहेगा चंद्रग्रहण के कारण राजनितिक उथल पुथल होने की संभवना बन रही है व महंगाई बढ़ सकती है। इस दौरान मौसम में बदलाव आएंगा।

 

बन रहा है ये अनोखा संयोग

चंद्रग्रहण के साथ ही पौष पूर्णिमा व प्रयागराज का कुंभ मेला जिसके चलते इस दिन अनोका संयोग बन रहा है। कुंभ में पूर्णिमा के कारण शाही स्नान होगा। इसके साथ ही  लगभग अगले तीन पूर्णिमा तक सुपर चन्द्र की श्रृंखला में यह पहला सुपर मून होगा। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी राशि कर्क में होगा शनि का पुष्य नक्षत्र होगा जिसके कारण खास चंद्र पुष्य योग बन रहा है इस योग पर चंद्रमा पर खग्रास चन्द्र ग्रहण लगेगा।

 

 

इस चंद्र ग्रहण एक अद्भुत संयोग बना है, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चंद्र ग्रहण है। इसके कारण पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, शादी, मुकदमा, शत्रु शांति संबंधी सभी काम में आसानी से सफलता मिलेगी। शुभ माघ मास में सैकड़ों साल बाद ग्रह नक्षत्रों का ऐसा संयोग बना है।

सुपर चंद्र ग्रहण का समय-

21 जनवरी सोमवार ग्रहण आरम्भ- सुबह 9 बजकर 4 मिनट.

ग्रहण मध्य- परम ग्रास- सुबह 10 बजकर 42 मिनट.

ग्रहण स्पर्श समाप्त- सुबह 11 बजकर 13 मिनट.

ग्रहण समाप्त- दोपहर 12 बजकर 21 मिनट.