×

मालव्य और परिवर्तन योग के मिलन से आज पलटेगी इन राशियों की किस्मत, वीडियो राशिफल में जानिए अज का भविष्यफल 

 

ज्योतिष गणना के अनुसार 25 मई का राशिफल वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज चंद्रमा और मंगल के बीच राशि परिवर्तन योग का संयोग बनेगा। वहीं आज सूर्य वृषभ राशि में बुधादित्य योग बनाएगा और आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे नौतपा भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

<a href=https://youtube.com/embed/BXHfb8xZ0kg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/BXHfb8xZ0kg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Today Rashifal | रविवार को मालव्‍य राजयोग में चमक जाएगी इन 5 राशियों की किस्‍मत । 25 May 2025" width="695">

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपको सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई लंबित कार्य पूरा करना होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आज आपको किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज आपकी लव लाइफ में प्यार और सामंजस्य बना रहेगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृषभ, मित्रों से सहयोग मिलेगा
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए व्यापार करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएँ बनाएंगे और आज उन पर प्रयास भी करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को सुलझाने में शिक्षकों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपको अपने माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप सुख-सुविधाओं का भी आनंद लेंगे। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ की रोटी खिलाएँ।

मिथुन, मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है
आज रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आज आपके घर कोई मित्र आ सकता है। आज आप किसी रिश्तेदार से भी मिल सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज आपको अपना फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास करने होंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और जलाभिषेक करें।

कर्क, स्वास्थ्य का ध्यान रखें
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा लेकिन आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। भाई-बहनों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी काम को लेकर आप बहुत अधिक तनाव ले सकते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज कुछ अनचाहे खर्चे भी होने वाले हैं। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल दान करें।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज आप अपनी शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रतियोगिता में भी आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन आज आपको बिजली के उपकरणों पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। एक साथ कई काम निपटाने से आप थक सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिलेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। 

कन्या राशि वालों को मनपसंद भोजन मिलेगा कन्या राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन आपकी ऊर्जा और क्षमताओं से लाभ पाने का दिन रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी जरूरी काम के बारे में अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं। और आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। आज आपको दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को कुमकुम मिलाकर जल चढ़ाना चाहिए।

तुला, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
तुला राशि वालों को आज एक साथ कई मामलों पर काम करना पड़ेगा। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको अधिक प्रयास करने होंगे। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए, उनकी कोई पुरानी समस्या आज फिर उभर सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के कारण आज आपका मूड खराब हो सकता है। आज आपको खरीदारी पर पैसे खर्च करने होंगे। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी के साथ सुखद दिन बिताएंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक, पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा। आप कुछ व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर परिवार में कोई मनमुटाव चल रहा है तो आप बातचीत के जरिए उसे खत्म करने में सफल रहेंगे। आज आपको पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आज आपको जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करना शुभ रहेगा।

धनु, लाभ के अवसर मिलते रहेंगे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्यार और स्नेह मिलता रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अगर आप कोई काम भाग्य पर छोड़ेंगे तो काम अटक सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चावल या चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करें।

मकर, विलासिता पर धन खर्च होगा
आज रविवार मकर राशि वालों के लिए सकारात्मक दिन रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको किसी पड़ोसी से मदद मिलेगी। भाई-बहनों की मदद से आज आपको लाभ हो सकता है। आज आपको वाहन पर भी खर्च करना पड़ेगा। आज आपका धन विलासिता पर भी खर्च होने वाला है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको सूर्य नमस्कार करना चाहिए और गाय को गुड़ खिलाना चाहिए।

कुंभ, संपत्ति का लाभ मिलेगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर पाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपका कोई मित्र आपके घर आ सकता है। आज दिन के दूसरे भाग में आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक यात्रा भी संभव है। आपको किसी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी की मदद करनी होगी। आज आपको गृह निर्माण कार्य में लाभ मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। आल्सो

मीन राशि, उलझनों से भरा रहेगा दिन
आज रविवार का दिन मीन राशि वालों के लिए उलझनों भरा रह सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपनी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको वाहन का सुख मिलेगा और वाहन पर धन भी खर्च होगा। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आज आपको सतर्क रहना चाहिए। शिक्षा के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं।