×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 03 मई का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— अगर आप अधिक मानसिक परेशानी महसूस कर रहे हैं तो बच्चों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उनका साथ आपको ताजगी महसूस कराएगा। कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं सालों से अटका पड़ा धन भी आज आपको मिलेगा।

वृषभ— कामकाज के लिए दिन आज बढ़िया बना रहेगा। अच्छी आमदनी हो सकती हैं अपने साथी के लिए कुछ बेहतरीन पकवान बनाएंगे। आज का दिन आपके कमजोर पड़े रिश्तों में जोश भर सकता हैं खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन— दवाओं के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती हैं नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी मगर शीघ्र ही इसका निदान भी हो जाएगा। प्रचार संबंधी अपनी गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं।

कर्क— आपके सोचने की प्रवृत्ति मानसिक परेशानी बढ़ा सकती हैं शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती हैं अच्छी सोच ​अपनाएं। अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं।

सिंह— शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का समय थोड़ा उठा पठक वाला होगा। मगर धन की आमदनी से मन प्रसन्न बना रह सकता हैं रिश्तेदारों से कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।

कन्या— अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए किए गए प्रयत्न सफलता दिखाएंगे।आज अचानक से किसी से हुई मुलाकात रिलेशनशिप में बदल सकती हैं मन प्रसन्न बना रह सकता हैं परिवार के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं।

तुला— आप की चंचलता और अस्थितरता सुबह के वक्त अधिक बढ़ेगी। जिसके कारण परिस्थिति और खुद के प्रति थोड़ी नाराजगी बनी रह सकती हैं मगर वक्त के साथ आपको स्थि​रता प्राप्त होगी। जो आपको योग्य निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

वृश्चिक— आज का दिन सामान्य बना रह सकता हैं परिवार के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजार सकते हैं सुख शांति का माहौल बना रह सकता हैं रिश्तेदारों से फोन पर आज बातचीत भी हो सकती हैं कार्य की अधिकता होगी।

धनु— काम से संबंधित उत्साह बना रहेगा और नए आइडियाज को अमल में लाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता हैं बनाई गई योजनाएं आपकी सफल हो सकती हैं।

मकर— आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता हैं पार्टनर के काम को शक की निगाह से देखना संबंधों में कटुता ला सकता हैं आज त्वचा से संबंधित विकार को दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता ले सकते हैं।

कुंभ— शारीरिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हैं किसी के द्वारा बोली गई बातों का गहरा असर आपके मन पर दिख सकता हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य में भी दिक्कत नजर आ सकती हैं।

मीन— काम से संबंधित हो रही तकलीफों के कारण नकारात्मक महसूस होगा और साथ के लागों के ऊपर विश्वास रखना भी आपको कठिन होगा। कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं कारोबार में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।