×

साल का आखिरी गुरु-पुष्य योग महामुहूर्त आज, नए कार्य और खरीदारी के लिए हैं बेहद शुभ 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम या शुभ खरीदारी के लिए मुहूर्त का विशेष ध्यान दिया जाता हैं कहते हैं कि शुभ मुहूर्त में किया गया काम जरूर सफल होता हैं 25 नवंबर यानी आज गुरु पुष्य शुभ मुहूर्त का महासंयोग बन रहा हैं

मुहूर्त शास्त्रों के अनुसार गुरु पुष्य का संयोग बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता हैं साल में गुरु पुष्य का संयोग एक या दो बार ही बनता हैं 25 नवंबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के साथ पांच और भी शुभ योग बन रहे हैं यह गुरु पुष्य शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर शाम तक रहेगा। साल 2021 का यह आखिरी गुरु पुष्य योग हैं इसके बाद इस तहर का संयोग 28 जुलाई 2022 को ही बनेगा। तो आज हम आपको इस गुरु पुष्य योग का महत्व बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

25 नवंबर दिन गुरुवार को साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र योग बन रहा हैं गुरुवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 6 बजकर 50 मिनट से शुरू हो चुका हैं और यह शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा हैं जिसे भी खरीदारी के लिए शुभ माना जाता हैं। वही अगर दूसरे शुभ योग की बात करें तो इस दिन शुक्ल, शुभ और ब्रह्म नाम का भी योग बन रहा हैं ऐसे में 25 नवंबर 2021 को सभी तरह के शुभ कार्य और खरीदारी किए जा सकते हैं। 

इससे पहले दिवाली से पहले 28 अक्टूबर 2021 को गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बना था। इन शुभ मुहूर्तों में जमीन, मकान, ज्वैलरी, गाड़ियां और सभी तरह के इलेक्ट्रनिक समान की खरीदारी करना बेहद शुभ और फलदायक रहता हैं ज्योतिष के सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना गया हैं अभिजीत मुहूर्त को नारायण के चक्रसुदर्शन के समान शक्तिशाली बताया गया हैं फिर भी पुष्य नक्षत्रऔर इस दिन बनने वाले शुभ मुहूर्त का प्रभाव अन्य मुहूर्तों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ माना गया हैं।