×

एक ही राशि में गुरु और शनि का आना इन लोगों को कर देगा मालामाल

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और राशिफल का महत्व होता हैं वही इस समय शनि और गुरु मकर राशि में विराजमान हैं ज्योतिष अनुसार शनि और गुरु को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता हैं देवगुरु बृहस्पति और शनि के एक ही राशि में आने से शुभ योग का निर्माण हो रहा हैं इस शुभ योग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को लाभ होने जा रहा हैं

ज्योतिष में शनि को पापी और क्रूर माना जाता हैं शनि के अशुभ प्रभावों से जातक का जीवन बुरी तरह से प्रभावित होता हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि शनि केवल अशुभ फल ही देते हैं शनि शुभ फल भी जातक को प्रदान करते हैं। माना जाता है कि शनि के शुभ होने पर जातक का भाग्य बदल जाता हैं

अगर किसी पर शनि की शुभ छाया पड़ जाए तो रंक भी राजा बन जाता हैं वही बृहस्पत को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भा, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता हैं गुरु के शुभ होने पर जातक का जीवन सुखमय बना रहता हैं इस बार शनि और गुरु की युति से कुछ राशियों को लाभ होने वाला हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

इन राशियों को होगा फायदा—
मेष राशि के लिए गुरु और शनि का ही राशि में आना शुभ कहा जा सकता हैं मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती हैं इनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही ये लोग अपने कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए गुरु और शनि का एक ही राशि में आना किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता हैं इन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। नोकरी और व्यापार के लिए भी शुभ समय हैं निवेश करने से आपको फायदा हो सकता हैं सभी कार्यों सफलता हासिल होगी। 


 
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु और शनि का एक ही राशि में आना शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन धान्य में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं। गुरु और शनि के एक ही राशि में आने से मीन राशि के लोगों को भी फायदा मिल सकता हैं लेन देने के लिए समय शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और सफलता हासिल हो सकती हैं।