×

Priyanka Chopra Birthday Special: क्या कहती है लाखों दिलों में बसने वाली प्रियंका की कुंडली 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: अपने अभिनय से लाखों दिलों पर कब्जा जमाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। इनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल सेंसेशन के तौर पर अपना नाम बनाया हैं।

अपने करियर में सफलता पाने के साथ साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने शादीशुदा जीवन को सभी शानदार तरीके से बनाएं रखा हैं आज उनकी एक प्यारी सी बेटी भी हैं। प्रियंका की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दिया जा सकता हैं मगर इसमें कुछ हाथ उनकी कुंडली के सितारों का भी हैं जिसकी बदौलत अभिनेत्री ने ये स्टारडम हासिल किया हैं, तो आज हम उनके जन्मदिन पर ज्योतिषीय नजरिएं से उनकी कुंडली का हाल बया कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं क्या कहती हैं प्रियंका चोपड़ा की कुंडली। 

प्रियंका चोपड़ा की कुंडली का हाल— 
ज्योतिष अनुसार प्रियंका चोपड़ा का जन्म चंद्रमा की महादशा यानी 12 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। अभिनेत्री की कुंडली के उच्च भाव और उच्च राशि में चंद्रमा विराजमान हैं जिसके कारण इन्हें आर्थिक तौर पर अपने जीवन में पेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। जातक की कुंडली में बुध की राशि में मंगल विराजमान हैं यही वजह है कि उन्हें मेहनत और पराक्रम का पूरा साथ प्राप्त हुआ। लेकिन मंगल के कारण प्रियंका में क्रोध अधिक है जो कभी कभार इन्हें परेशानियों में डाल देता हैं।

वही कुंडली के अन्दर मेष लग्न में बृहस्पति भाग्य का कारक बना बैठा हैं इसके चलते प्रियंका को भाग्य का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं साथ ही धन दौलत और मान सम्मान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। प्रियंका की कुंडली में भाग्येश गुरु सप्तम भाव में उपस्थित है। वही शुक्र की पूर्ण दृष्टि नवम् भाव में हैं जो भाग्य का भाव माना जाता हैं। इससे उनको और उनके साथ रहने वाले लोगों का भी भाग्योदय होगा। आने वाला समय प्रियंका के लिए बेहतरीन साबित हो सकता हैं। कुंडली के चतुर्थ स्थान पर सूर्य के होने से प्रियंका को नई ऊर्जा प्राप्त होती रहेगी। जो उन्हें एक मजबूत महिला के तौर पर दर्शाएगा।