×

अक्टूबर महीने में ग्रहों की स्थिति से इन राशि वालों को शनि पीड़ा से मिलेगी राहत, होगा आर्थिक लाभ

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और राशिफल विशेष महत्व रखता हैं वही शनि 11 अक्टूबर को वक्री अवस्था से मार्गी होंगे। मार्गी यानी शनि इस दौरान सीधी चाल शुरू करेंगे। इससे शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों को कुछ राहत मिलने के आसार भी बन रहे हैं अक्टूबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

2 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर, कन्या राशि में बुध, 22 अक्टूबर को तुला राशि में मंगल और 17 अक्टूबर को तुला राशि में सूर्य गोचर करेंगे। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति शनि दशा से पीड़ित राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव है शनि की उल्टी चाल से आपकी मुश्किलें बढ़ी थी। लेकिन शनि के मार्गी होने पर आपको राहत मिल सकती हैं 11 अक्टूबर से शनि मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। इस दौरान आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर भी शनि की यह अवस्था आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। कर्ज से राहत मिल सकती हैं।

वही धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसे अस्त चरण भी कहा जाता हैं आपके लिए मार्गी शनि लाभकारी साबित हो सकता हैं। ग्रहों की स्थिति में अक्टूबर में आपकी आय में वृद्धि हो सकती हैं धन लाभ के योग बनेंगे। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। वाहन खरीदारी की योजना बन सकती हैं।

वही तुला राशि वाले शनि ढैय्या से पीड़ित हैं शनि के मार्गी होने पर आपको शनि पीड़ा से राहत मिल सकती हैं इस दौरान आप करियर में तरक्की करेंगे। कारोबारियों को मुनाफा भी मिल सकता हैं नौकरी संबंधी बाधाएं समाप्त हो सकती हैं।