×

17 अक्टूबर से शुरू हो रहा इन राशियों का मुश्किल वक्त, पूरे एक महीने तक रहें सावधान

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और राशिफल को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही सूर्य बहुत अहम ग्रह माना गया हैं और इसकी स्थिति में हुआ बदलाव सभी राशियों पर बड़ा असर डालता हैं ग्रहों का राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करता है

इस महीने की 17 तारीख को सूर्य तुला में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर 2021 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके साथ ही 17 अक्टूबर 2021 से 5 राशियों के जातकों के लिए मुश्किल वक्त आरंभ हो जाएगा। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

आपको बता दें कि सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। उन्हें 17 अक्टूबर से अगले एक महीने तक संभलकर रहना होगा। उन्हें यम समय करियर, संपत्ति के मामले में सावधानी से बिताना चाहिए साथ ही लोगों से वाद विवाद करने से बचना चाहिए। मिथुन राशि के लोगों को इस समय बहस से बचना चाहिए वरना इससे नुकसान हो सकता हैं खासकर कार्यस्थल पर शांति और धैर्य से ही काम लें। 

वही कर्क राशि के जातकों को सूर्य के तुला राशि में रहने के दौरान करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं लिहाजा यह वक्त शांति से निकाल लें। वरना बड़ा नुकसान हो सकता हैं कुछ लोगों की नौकरी पर संकट आ सकता हैं किसी से झगड़ा करने से बचना होगा। कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय धन हानि और मान हानि का कारण बन सकता हैं लिहाजा दोनों ही मामलों में संभलकर चले। सेहत का ख्याल रखें। कुंभ राशि के लोगों को सूर्य का राशि परिवर्तन आत्मविश्वास में कमी लाने वाला साबित होगा। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता हैं परिवार में भी सभी सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें वरना रिश्तों में दूरी आ सकती हैं।