×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 18 जनवरी का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए सामान्य होने वाला हैं सावधानी से अपने कार्य को करते जाएं। सफलता निश्चित रूप से आज आपको प्राप्त होगी। संगीत में दिलचस्पी होने में फायदा मिलेगा। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं सहकर्मी आपसे ईष्या के कारण काम में बाधा उत्पन्न करेंगा।

वृषभ— आज का दिन मिलाजुला साबित होने वाला हैं अपना नजरिया आज आपको बदलना होगा। आपका जीवन खुद ब खुद बदल जाएगा। कार्य की अधिकता आज पूरे दिन हो सकती हैं आज आपका प्रभाव और सकारात्मक शक्तियां शिखर पर होंगी। व्यापार में लाभ मिल सकता हैं।

मिथुन— आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला हैं आप जीत के मार्ग पर हैं। वातावरण सुखद बना रह सकता हैं नई योजनाएं बनाएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं अत्याधिक कार्यों में मन आपका लगा रह सकता हैं आप दूसरों के विचारों का आद करेंगे और आपको समाज में सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं।

कर्क— आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पुरानी बातों और पुरानी सोच को छोड़ नई शुरुआत करने का संकेत देता हैं जीवनसाथी की ओर ध्यान देने की जरूरत हैं लक्ष्य की ओर गंभीरता लाएं। मेहनत से ही आपको फल की प्राप्ति हो सकती हैं रूके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे।

सिंह— यह समय आपके मन में उथल पुथल को दर्शा रहा हैं अपने आपको कमजोर न समझें आपके अंदर लीडरशिप बनी रह सकती हैं उसे पहचानिए। अपनी क्षमता पर विश्वास करें। घबराने की बजाय कार्यों को सोच समझकर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता हैं।

कन्या— आज का दिन कुछ नया करने के लिए योग बनाएगा। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं बड़े दिमाग से काम करें और विवादों से बचने की कोशिश करें। अगर प्रेम संबंध में है तो हो सकता है कि आप दोनों को एक साथ अधिक समय न व्यतीत कर पाने के कारण नए दोस्त तलाश लें।

तुला— आज के दिन आपको फेल होने का डर घेर सकता हैं उसे खुद पर हावी न होने दें। प्रतिदिन एक घंटे योग, सैर या व्यायाम के लिए निकालें कोई भी काम करने के लिए पहल कीजिए और उसकी पूरी जिम्मेदारी भी आप को लेनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ मिल सकता हैं।

वृश्चिक— आज के दिन धैर्य बनाए रखने की जरूरत हैं आपका समय आने वाला हैं जल्द ही मंजिल स्पष्ट नजर आ सकती हैं डर से दूर रहने की कोशिश करें। थोड़ा समय ध्यान करें। विजय भाव से ही कोई कार्य कर पाएंगे। कोई भी बड़ा निर्णय समझदारी से आपको लेना होगा।

धनु— आज आने वाली समस्याओं को किनारे करके अवसरों का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें। अपनी प्रा​थमिकाताओं की एक सूची बनाएं। अपने बच्चों के साथ वक्त गुजारें। जो काम नहीं कर सकते हैं उनके लिए हां बिल्कुल भी न करें। कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं।

मकर— आज के दिन भावनाओं में बहने की बजाय वास्तविक दुनिया से जुड़ने का हैं आज आप कितनी भी परेशानी में क्यों न हों, आने वाला समय में आपको जीवन में आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। कारोबार से जुड़े लाभ मिल सकते हैं काम में पूरा मन लगा रह सकता हैं।

कुंभ— आज के दिन अपने समय का प्रबंधन बिल्कुल वैसे ही करो, जैसे अपने पैसे का करते हो। इससे आप वह सभी चीजें हासिल कर पाओगे। जिसकी आपको तलाश या चाह हैं लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्य की गति तेज हो सकती हैं सालों से अटका पड़ा धन मिल सकता हैं।

मीन— पहले सोचें फिर खुद से सवाल करें और आखिरी में विवेक से निर्णय लें। जो भी काम करें। धैर्यपूर्व करें। मेहनत पर ध्यान देना होगा। कोई छोटा मार्ग न अपनाएं। नुकसान की आशंका बनी रह सकती हैं दूसरो के कहने पर अपना धन कहीं निवेश न करें।