×

16 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण से बढ़ सकती है इन राशियों की मुश्किलें, बचने के लिए करें ये उपाय
 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण को अधिक महत्व दिया जाता है 16 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण को ज्योतिष में खास माना जा रहा है चंद्र ग्रहण को ज्योतिष में शुभ खगोलीय घटना नहीं माना जाता है चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पीड़ित हो जाता है चंद्र ग्रहण का प्रभाव मनुष्य पर सबसे अधिक पड़ता है ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा को एक जलीय ग्रह माना गया है इसके साथ ही इसे मन का कारक भी कहते हैं।

चंद्रमा के घटने बढ़ने की स्थिति का भी मनुष्य पर बड़ा असर होता है ऐसा कहा जाता है कि सभी प्रकार के तरल पदार्थ चंद्रमा के अधीन होते हैं चंद्रमा को पश्चिम दिशा का स्वामी बताया गया है इसके साथ ही चंद्रमा कर्क राशि में उच्च और वृश्चिक में नीच का माना जाता है इस बार का चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है यही कारण है ​कि ये कुछ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण हो जाता है तो आज हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 
 
चंद्र ग्रहण के बाद वृषभ राशि के जीवन में कुछ समय के लिए उथल पुािल की स्थिति बन सकती है जॉब, कारोबार और करियर के क्षेत्र में कुछ रुकावट महसूस कर सकते हैं धन संबंधी मामलों में भी मनचाहा लाभ प्राप्त होने की संभावना कम है सेहत का ध्यान रखना होगा। वही कन्या राशि के जातको को नजदीकी संबंधों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है बड़े भाई बहनों से संबंध मधुर रखने की कोशिश करें धन की बचत को लेकर किए गए सभी प्रयासों में नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है

ये स्थिति आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित कर सती है। मानसिक तनाव और अज्ञात भय के कारण आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है इसलिए ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव आपकी ही राशि पर होने जा रहा है इस दौरान कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है प्रतिद्वंदी आपको परेशान कर सकते हैं। 

चंद्र ग्रहण उपाय—
इस बार चंद्र ग्रहण 16मई 2022 को लग रहा है इस दिन सोमवार भी है सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने और श्वेत चीजों का दान करने से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।