×

Surya grahan: इस तिथि पर लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

 

ग्रहण को ज्योतिषशास्त्र और हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता हैं वही 14 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा हैं इससे पहले 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगा था। ज्योतिष और खगोलशास्त्र में ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया हैं तो आज हम आपको इस ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण के तौर पर होगा। सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लग रहा हैं भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण की समाप्ति 15 दिसंबर की रात को 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस साल कुल 6 ग्रहण लगे थे। जिसमें 4 चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण। साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को लगा था। अब 14 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा हैं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 और 15 दिसंबर को लगेगा। पंचांग की गणना के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण, अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ भागों में दिखाई देगा। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान और ग्रहण के समाप्त होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। जिससे भगवान पर ग्रहण का असर ना हो। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। ग्रहण में स्त्री पुरुष को शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।