☰
×

Diwali पर बन रहा खास योग: 8 नवंबर को मनेगा रोशनी का पर्व, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे सटीक समय

 

हिंदू धर्म में दिवाली यानी दीपावली का पर्व बेहद खास माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है। इस दिन घरों में दीप जलाने के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।ऐसे में लोगों के बीच अभी से सवाल है कि साल 2026 में दिवाली किस तारीख को मनाई जाएगी और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? आइए जानते हैं दिवाली की सही तारीख से लेकर पूजा के शुभ समय और पूजा विधि तक पूरी जानकारी।

2026 में कब मनाई जाएगी दिवाली?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दिवाली का पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा।

लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ समय शाम 5 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 50 मिनट तक बताया गया है।इस दौरान भक्त विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सकते हैं। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी का पूजन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है।

दिवाली 2026 का पूरा त्योहार कैलेंडर

  • धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
  • छोटी दिवाली/नरक चतुर्दशी: 7 नवंबर 2026, शनिवार
  • दिवाली: 8 नवंबर 2026, रविवार
  • गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
  • भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार

कैसे करें दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा?

दिवाली की शाम शुभ मुहूर्त में सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई कर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद कलश स्थापित करके उस पर तिलक लगाएं।पूजा के दौरान हाथ में अक्षत और फूल लेकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके बाद दोनों देवताओं को फूल, अक्षत, रोली, चंदन और माला अर्पित करें।पूजा स्थल पर फल, मिठाई, बताशे और अन्य प्रसाद रखें। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा के बाद लक्ष्मी-गणेश की कथा सुनना और आरती करना भी शुभ माना जाता है।

दिवाली पर क्या रखें खास ध्यान?

दिवाली के दिन घर और पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखना शुभ माना जाता है। शाम के समय घर में दीप जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। पूजा हमेशा परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से और श्रद्धा के साथ करने की परंपरा है।तो इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक का समय बताया गया है।