×

Surya grahan 2020: कब लग रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए यहां

 

ज्योतिष और हिंदू धर्म में ग्रहण को विशेष महत्व होता हैं वही साल 2020 के दिसंबर महीने में आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि 14 दिसंबर 2020 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा हैं ये सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगा। फिर 14 दिसंबर और 15 दिसंबर की मध्यरात्रि 12: 23 बजे समाप्त हो जाएगा। ये सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे तक चलेगा। तो आज हम आपको सूर्य ग्रहण के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

बता दें कि साल 2020 के जून महीने में पहला सूर्य ग्रहण हुआ था। ये सूर्य ग्रहण 21 जून को पड़ा थ। साल 2020 में कुल 6 ग्रहण हुए हैं इसमें दो सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण शामिल हैं मान्यताओं के मुताबिक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण व्यक्ति की राशियों पर भी असर डालती हैं जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन में बदलाव होते रहते हैं। वही 14 दिसंबर को होने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण साउथ अफ्रीका, साउथ अमेरिका और प्रशांत महासागर के कुछ भाग में दिखाई पड़ सकता हैं भारत में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। इस सूर्य ग्रहण के भारत में नहीं दिखने की वजह से सूतक काल भी नहीं लगेगा। बाकी आम दिनों के जैसा ही सूर्य ग्रहण का दिन भी होगा।

मान्यता हैं कि ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता हैं इस समय शोर मचाना, खाना पीना और काई भी शुभ काम नहीं किया जाता हैं सूतक काल में गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर निकलना वर्जित हैं क्योंकि सूतक काल में नकारात्मक मजबूत होती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भवती महिला या उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ सकता हैं ग्रहण लगने से पहले ही खाने में तुलसी के पत्ते रखने की मान्यता भी हिंदू धर्म में हैं।