×

Skanda sashti shubh muhurat : स्कंद षष्ठी व्रत से प्रसन्न होंगे भगवान कार्तिकेय, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

 

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही आज यानी 18 जनवरी दिन सोमवार को स्कंद षष्ठी का व्रत किया जा रहा हैं। स्कंद षष्ठी व्रत गत 17 जनवरी से आरंभ हो चुका हैं। वही आज षष्ठी का व्रत किया जा रहा हैं। आज भक्त भगवान शिव के पुत्र भगवान स्कंद को प्रसन्न करने के लिए व्रत पूजन करते हैं यह व्रत मुख्य रूप से दक्षिण भारत के राज्यों में लोकप्रिय माना जाता हैं आपको बता दें कि भगवान कार्तिकेय भगवान शिव और देवी मां पार्वती के बड़े पुत्र हैं। तो आज हम आपको स्कंद षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए व्रत पूजन का मुहूर्त—
स्कंद षष्ठी का व्रत का शुभ मुहूर्त प्रात: सुबह से लेकर दोपहर 2 बजकर 52 मिन​ट तक रहेगा। आपको बता दें कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई की जाती हैं। इसके बाद स्नान ध्यान कर सर्वप्रथम व्रत का संकल्प करें। पूजा घर में माता गौरी और शिव के साथ भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा को स्थापित करें। पूजा में जल, मौसमी फल, पुष्प, मेवा, कलावा, दीपक, अक्षत, हल्दी, चंदन, दूध, गाय का घी, इत्र आदि अर्पित करें। अंत में आरती करें। वही शाम को कीर्तन भजन और पूजा के बाद आरती करें। इसके बाद फलाहार करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती हैं इस पूजा से जीवन में हर तरह की कठिनाइंया दूर होती हैं और व्रत रखने वालों को सुख व वैभव की प्राप्ति हो जाती हैं साथ ही संतान के कष्टों को कम करने और उसके सुख की कामना से ये व्रत किया जाता हैं।