×

जानिए क्या हैं शनि महाराज की महिमा, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न

 

सभी ग्रहों में शनि को बहुत ही कठोर ग्रह के रूप में माना जाता हैं वही शनि का नाम आते हैं अधिकतर लोगो के मन में भय बैठ जाता हैं। मगर शनि को हमारे कर्म और न्याय का देवता माना गया हैं व्यक्ति के अच्छे या फिर बुरे कर्मों के पीछे शनि का ही हाथ होता हैं वही शनि देव का रंग श्याम वर्ण माना जाता हैं वही अच्छे और बुरे कर्मों पर शनि देव का नियंत्रण होने से शनि की महत्वता और अधिक बढ़ जाती हैं। वही अगर किसी मनुष्य की कुंडली में शनि बहुत ही उत्तम अवस्था में हैं तो वह व्यक्ति कम समय में भी बड़ी से बड़ी सफलताओं को प्राप्त कर सकता हैं। वही इसी वजह से हर व्यक्ति शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपायों को भी करता हैं। वही आज हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से उपाय हैं।

आपको बता दें,कि जब व्यक्ति सत्य का साथ देता हैं सत्य ही बोलता हैं और अनुशासति बना रहता हैं। बता उसे शनि देव की कृपा प्राप्त होती हैं। वही कमजोर और निर्बल व्यक्तियों की सेवा करना भी अच्छा होता हैं। वही जो व्यक्ति अपने बड़े बुजुर्गों की सेवा करता हैं तो शनि महाराज उससे प्रसन्न होते हैं।

शनि को प्रिय हैं ये सारी वस्तुए—
शनि की सबसे पहली प्रिय वस्तु हैं काला कपड़ा वही शनि को प्रसन्न करने के लिए सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठें। पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चे दूध में काला तिल और शहद मिलाकर अर्पण करें। इससे शनि महाराज जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।