×

सावन 2019: सावन में हरी चूड़ियां पहनने की ये है खास वजह, जानिए

 

आपको बता दें, कि सावन का महीना हिंदू धर्म के लोगो के लिए बहुत ही खास और पवित्र होता हैं सावन माह की शुरुवात हो चुकी हैं इस पूरे महीने भगवान शिव के भक्त उनकी पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, वही इस पावन महीने में धरती पर भी हर ओर हरियाली नजर आती हैं वही ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल कई बार आया होगा। कि क्यों सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त विशेष रूप से हरा रंग पहनकर उनकी पूजा करते हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर क्यों महिलाएं शिवजी की पूजा करने के लिए हरे रंग के वस्त्र और चूड़िया पहनती हैं।

जानिए धार्मिक महत्व—
आपको बता दें, कि ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता हैं वही मान्यताओं के मुताबिक हरा रंग पहनने से मनुष्य की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने के साथ साथ संतान का सुख भी व्यक्ति को प्राप्त होता हैं इतना ही नहीं हरा रंग पहनने से बुद्धि और समृद्धि की बढ़ती हैं। वही शादीशुदा महिलाओं के जीवन में लाल रंग खुशी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं जबकि हरे रंग के कपड़ों और चूड़ियों का इस्तेमाल महिलाएं सावन के महीने में अपने परिवार और जीवन में खुशहाली लाने के लिए करती हैं।

वही बुध ग्रह का असर हर मनुष्य के ​करियर और व्यवसाय पर सीधा पड़ता हैं इस रंग को शरीर पर धारण करने से मनुष्य अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता हैं। शिव को योगी कहा जाता हैं ऐसा माना जाता हैं कि योगी होने की वजह से उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच हरियाली में ध्यान लगाकर बैठना बहुत ही पसंद था। हरा रंग पहनने से महादेव प्रसन्न होते हैं इसलिए महिलाएं सावन के महीने में भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग की चीजें धारण करती हैं।