×

शुभ फलदायी है शनि अमावस्या, इन उपायों से करें शनि देव को प्रसन्न

 

जयपुर। 4 मई के दिन शनिवार के साथ ही अमावस्या भी है जिस कारण से इस दिन शनि अमावस्या का दिन है। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तरह के तरह के उपाय लोगो के दवारा किये जाते हैं। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने से भविष्य में आने वाली कई सारी परेशानियों से बचा जा सकता है।

अगर कोई व्यक्ति शनि के अशुभ प्रभाव के कारण परेशान है या फिर उस पर साढ़ेसाती ढय्या का अशुभ प्रभाव चल रहा है तो इससे बचने के लिए शनि अमावस्या का दिन विशेष माना गया है। इस दिन शनि देव के प्रसन्न करने के लिए किये गये उपायों का फल जल्दी मिलने लगता है। आज हम इस लेख में शनि अमावस्या पर शनिदेव की पूजा और उपाय के बारे मे बता रहे हैं जिसे करने से इनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है।

  • शनि अमावस्या के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल से दीपक जलाएं और शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाएं।

  • शास्त्रों में माना गया है कि काली व लोहे की वस्तु पर शनि का अधिपत्य स्थापित है। इसलिये अपनी सामर्थ के अनुसार लोहे की वस्तु का दान इस दिन जरुर करें।

  • शनि की कुदृष्टी के कारण जीवन में परेशानी आ रही है तो काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं साथ ही पीपल की जड में जल चढ़ाएं, व तिल के तेल का दीपक जलाएं।

  • शनि अमावस्या के दिन शाम के समय शनि मंदिर में जाकर इनकी पूजा करें और शनि स्त्रोत का पाठ करें।

 

  • शनि अमावस्या पर काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को मध्यमा अंगुली में धारण करने से शनि के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

  • आज कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाकर उन्हें काला जूता, छाता, कंबल और उड़द का दान करें।