×

भंसाली जन्मदिन विशेष: पद्मावत के थमें विवाद के बाद, कौन से नये विवाद में फसंगें भंसाली, जाने ग्रहों की स्थिति से

 

संजय लीला भंसाली  फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और संगीत निर्देशक है। भारतीय सिनेमा के ये सफल फिल्म निर्माताओं में से एक इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के साथ कई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भंसाली को सरकार ने पद्म श्री, के सम्मानित किया है। संजय लीला भंसाली  ने अपनी मां, लीला भंसाली को श्रद्धांजलि और अपने प्रेम के रूप में अपने नाम के साथ मां का नाम “लीला” लगाया है।

आज संजय लीला भंसाली  के जन्मदिन के अवसर पर इनकी कुंड़ली में एक नजर ड़ालते हैं। इनका जन्म 24 फरवरी, 1963 को मुंबई में हुआ। जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के कारण इनकी कुंड़ली में चंद्रमा साइन कुंभ राशि, सन साइन पश्चिमी मीन और सन साइन इंडियन कुंभ राशि है। इनका जन्म सतीभिस नक्षत्र में हुआ है।

जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के कारण इन्होंने अपने जीवन में काफी उतार चढाव देखें है। इनकी कुंड़ली में बृहस्पति, सूर्य और चंद्रमा के संयोजन से इनको हमेशा शक्ति मिलती रहती है। कुंभ राशि के होने से इनके विचार रचनात्मकता से प्रेरित होते है।

इनकी कुंड़ली में शुक्र जो कला और मनोरंजन का ग्रह है, वह कुंभ राशि में स्थित है। जिस कारण इनके विचार (चंद्रमा) रचनात्मक प्रतिनिधित्व (शुक्र) में अच्छी तरह से बदल सकते हैं। शुक्र को धनुष के साथ होने से और बृहस्पति द्वारा शासित करने के कारण इनकी अपनी फिल्मों में दृश्य भव्यता लिये होते है।

इनकी कुंड़ली में  राहु-केतु सिंह कुंभ राशि के माध्यम से चल रहे हैं, जिसके कारण कुंभ राशि के लिये यह परेशानी की स्थिति हैं। जिसके कारण निर्देशक के रुप में समस्याएं आएंगी। केतु के कारण अचानक घटनाओं का होना,  सम्मान की हानि,  जटिलताओं,  व्यवधान और दुःख का सामना करना पड़ेगा।

आज इनके जन्म दिन के अवसर पर हम इनको हार्दिक बधाई देते हैं, साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।