×

Sakat chauth vrat 2021: पंचांग के अनुसार जानिए सकट चौथ पूजा का मुहूर्त

 

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही 31 जनवरी दिन रविवार को सकट चौथ का व्रत किया जाएगा। यह धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं इस दिन सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता हैं इस पर्व पर श्री गणेश भगवान की आराधना व पूजा होती हैं इस दिन व्रत रखने का भी विधान हैं मान्यता है कि सकट चौथ पर श्री गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से संतान को दीर्घ आयु प्राप्त होती हैं संतान पर आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं मान्यता है इस दिन व्रत करना संतान के लिए शुभ होता हैं यह व्रत संतान को हर तरह की बाधा और परेशानियों से दूर रखता हैं। संतान की शिक्षा, सेहत और करियर में आने वाली परेशानियों को भी दूर करता हैं तो आज हम आपको सकट चौथ की पूजा का समय और मुहूर्त बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए सकट चौथ का व्रत शुभ माना जाता हैं श्री गणेश बुद्धि के दाता हैं इसके साथ ही ग्रहों की अशुभता को दूर करने वाले हैं बुध ग्रह की अशुभता को दूर करने के लिए यह पर्व लाभकारी माना जाता हैं इसके साथ ही केतु के बुरे प्रभाव को भी कम करने में यह व्रत सहायक होता हैं। इस दिन तिल और गुड़ से बनी चीजों को खाने की विशेष परंपरा हैं इसलिए इसे कहीं कहीं ​तिलकुटा चौथ भी कहा जाता हैं सकट चतुर्थी का त्योहार बढ़े ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता हैं जनवरी महीने का यह आखिरी धार्मिक पर्व होता हैं।

पंचांग अनुसार जानिए सकट चौथ का मुहूर्त—
हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक सकट चौथ का पर्व 31 जनवरी 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन चन्द्रोदय का समय रात्रि 8 बजकर 27 मिनट हैं, चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 31 जनवरी 2021 को रात्रि 8 बजकर 24 मिनट से होगा। इस तिथि का समापन 1 फरवरी 2021 को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर होगा।