×

माणिक रत्न खोलता है आपकी तरक्की की राह…

 

व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष शास्त्र और रत्नशास्त्रों का बहुत अधिक महत्व होता हैं,रत्नों की सहायता से व्यक्ति अपने जीवन में चल रही कई सारी परेशानियों और समस्याओं से जल्द से जल्द छुटकारा प्राप्त कर सकता हैं और अपने जीवन में ग्रह दोष को भी समाप्त या फिर शांत कर सकता हैं। वही आपको बता दें,कि रत्नों में कई ऐसे रत्न भी होते हैं। जो व्यक्ति को हानि भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए कभी भी रत्नो को धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से परमार्श अवश्य ले लें और रत्नो को अपनी राशि के मुताबिक ही धारण करना उचित होता हैं। इससे उस रत्न का व्यक्ति को पूरा लाभ प्राप्त होता हैं।

वही ज्योतिषशास्त्र में कई सारे रत्नों के बारे में बताया गया हैं। उनमें से एक रत्न होता हैं माणिक रत्न। वही ज्योतिषियों के मुताबिक माणिक यानी रूबी, यह सूर्य का रत्न माना जाता हैं। वही यह रत्न देखने में लाल रंग का पारदर्शी पत्थर होता हैं। जिसे सूर्य की धूप में रखने पर अग्नि के समान लपटें निकलती हुई दिखाई देती हैं। वही माणिक मानसिक संतुलन ठीक रखता हैं। वही ज्योतिषी में ऐसा कहा जाता हैं,कि जो व्यक्ति माणिक रत्न को धारण करता हैं। तो इससे सूर्य उसके जीवन में अनुकूल स्थिति में बना रहता हैं और इससे व्यक्ति के जीवन में तरक्की का मार्ग भी खुल जाता हैं। वही माणिक को सिंह राशि का रत्न माना गया हैं। इस रत्न को सोने या फिर तांबे में पहनना शुभ होता हैं। माणिक रत्न व्यक्ति के जीवन में कई सारे सफलताओं के अवसर प्रदान करता हैं।जीवन में तरक्की की राह को ​भी यह रत्न दर्शाता हैं।