☰
×

वक्री शुक्र 22 दिन बढ़ाएंगे 5 राशियों की चिंता, बैंक-बैलेंस पर रहेगी टेढ़ी नजर
 

 

शुक्र इस वक्त तुला राशि में टेढ़ी चाल चल रहे हैं। 14 नवंबर तक शुक्र वक्री ही रहने वाले हैं और ये समय 5 राशियों के लिए सही नहीं रहने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आज से अगले 22 दिन तक वृषभ राशि, कन्या राशि, तुला रशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी। जानिए अगले कुछ दिन तक इन सभी राशियों की जिंदगी में किस तरह के बदलाव आएंगे और इन्हें किन मामलों में सावधान रहने की जरूरत है?

वृषभ राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होगा?

इस राशि को अगले 22 दिन काम का प्रेशर ज्यादा महसूस हो सकता है। हालांकि इस दौरान अपनी हेल्थ को इग्नोर करना बिल्कुल भी सही नहीं है। आराम के लिए समय जरूर निकालें। अपने खानपान की आदत को बदलें और रूटीन के हिसाब से काम करें। अगर कोई दिक्कत बार-बार आ रही है तो उसे ऐसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। ओवरथिंकिंग ज्यादा हो सकती है। धैर्य रखें।

\कन्या राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होगा?

कन्या राशि पर वक्री शुक्र का असर साफ दिखेगा। इस समय अपने खर्चों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान अचानक से कोई खर्चा सामने आ सकता है। परेशान होकर बस जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी-बिजनेस में अपनी मेहनत लगातार करते रहें। इस बीच पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें। आप जितना धैर्य रखेंगे स्थिति उतनी ही संभलेगी।

तुला राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होगा?

वकी शुक्र का असर तुला राशि वालों पर भी नजर आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करें। एक साथ कई जिम्मेदारी अपने सिर पर ना लें। इससे थकान होगी और चिड़चिड़ापन भी महसूस होगा। एक साथ सारे काम निपटाने बैठेंगे तो स्थिति और उलझ जाएगी। धैर्य के साथ एक-एक चीज निपटाते जाएं। नींद पूरी लें और बाहरी खाने से बचें। अगले 22 दिन तक फिजूलखर्ची से बचना होगा। बचत की आदत से स्थिति कंट्रोल में रहेगी।

मकर राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होगा?

वक्री शुक्र मकर राशि वालों की उलझन भी बढ़ाएंगे। आज से ही अपने बातचीत के तरीके पर ध्यान दें। काम के प्रेशर की वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है। घर में माहौल ऐसा होगा कि परेशान और बढ़ सकती है। ठंडे दिमाग से चीजों को संभालें। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। गुस्से में कही गई बात से रिश्ते और भी उलझ सकते हैं। किसी भी मुद्दे को सुलझाने के लिए शांति से बात करना जरूरी है। बिजनेस से जुड़े फैसले हर एक पहलू को समझने के बाद ही करें। खर्चे और बचत का बैलेंस बनाते हुए चले।

कुंभ राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होगा?

वक्री शुक्र की यही चेतावनी है कि शेड्यूल बनाकर ही आगे बढ़ें। अगर किसी काम में मन मुताबिक चीजें ना हो तो परेशान ना हो। हिम्मत हारने की बजाय अपनी कोशिश जारी रखें। कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले जानकार इंसान की सलाह लेना सही होगा। अपने काम समय पर निपटाएं। खर्चों पर लगाम लगाना सही होगा नहीं तो पैसों की स्थिति परेशान कर सकती है।