×

रक्षाबंधन 2026: क्या चंद्र ग्रहण की वजह से लगेगा सूतक? जानें किस दिन और किस मुहूर्त में बांधें राखी  

 

इस साल रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस है। सावन पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। इसी दौरान चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भाई की कलाई पर राखी 27 अगस्त को बांधी जाए या 28 अगस्त को।

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा।

28 अगस्त को ही क्यों बांधें राखी?

आचार्य मदन मोहन के मुताबिक, पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 5:38 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त सुबह 6:18 बजे तक रहेगी। 27 अगस्त को भद्रा होने के कारण इस दिन राखी बांधने से बचने की सलाह दी गई है।

वहीं, 28 अगस्त को उदयकालीन पूर्णिमा होने के कारण इसी दिन रक्षाबंधन मनाना शुभ माना जा रहा है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। इस दौरान बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं।

क्या चंद्र ग्रहण का पड़ेगा असर?

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में इसका धार्मिक प्रभाव या सूतक मान्य नहीं होगा। इसलिए देश में रक्षाबंधन का त्योहार बिना किसी ग्रहण संबंधी बाधा के मनाया जा सकेगा।

किन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

यह आंशिक चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसके अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान, इराक और सऊदी अरब समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में भी इसे देखा जा सकेगा।

ध्यान रखें कि रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यताएं स्थान और स्थानीय पंचांग के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।