×

Shukra grah upay: कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति तय करती है जीवन का वैभव, जानिए मजबूत करने के उपाय

 

ज्योतिषशास्त्र और कुंडली में ग्रहों को विशेष स्थान दिया जाता हैं वही कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति से मनुष्य की धन ऐश्वर्य और जीवन के सुखों का पता लगाया जा सकता हैं इसे कुंडली के महत्वपूर्ण ग्रहों में जाना जाता हैं इसलिए आज हम आपको कुंडली में शुक्र की स्थिति के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अगर शुक्र देव कुंडली में लग्न भाव पर हो तो जातक कीर्तमान और तेजस्वी बनता हैं शरीर स्वस्थय व निरोगी रहता हैं ऐसे लोगों को नए वस्त्र पहनने का शौक होता हैं और गायक, कला आदि का शौक भी होता हैं। ऐसे लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में आभूषण होते हैं वह हर क्षेत्र में मान सम्मान हासिल करते हैं और मृदु स्वभाव के होते हैं वह अपना जीवन सुखमय तरीके से जीतेहैं और मित्रों के साथ नई नई योजनाओं पर भी काम करते हैं। कुंडली में शुक्रदेव अगर धन भाव पर है तो जातक बहुत अधिक धन प्राप्त करता हैं जीवनसाथी से प्रेम और सम्मान मिलता हैं। ऐसे लोगों को भव्य व सुंदर चीजों के प्रति जुड़ाव रहता हैं वह मृदुभाषी के साथ बुद्धिमान भी होते हैं और कुल देवी को मान्यता देते हैं। दान पुण्य के कार्य में भी रूचि होती हैं चारों ओर उसका यश फैलता हैं ऐसे लोग हमेशा उत्तम और स्वादिष्ट भोजन मिलता हैं संपन्न लोगों से रिश्ता जोड़ता हैं वाहनों का बहुत शौक होता हैं और अपने परिवार की हर जरूरत को पूरा करते हैं।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत पूजन करना चाहिए। शुक्र देव की आराधना से लाभ मिलता हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए।