×

phulera dooj 2021: होली के आगमन का प्रतीक है फुलैरा दूज, जानिए इस दिन का महत्व और तिथि

 

हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष माना जाता हैं वही फाल्गुन मास की द्वितीया तिथि को फुलैरा दूज के रूप में मनाया जाता हैं इस बार फुलैरा दूज 15 मार्च 2021 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन को होली के आगमन का प्रतीक माना जाता हैं। फुलैरा दूज से होली के पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं इस दिन से उत्तर भारत के गांवों में जिस स्थान पर होली रखी जाती हैं वहां पर प्रतीकात्मक रूप में उपले या फिर लकड़ी रख दी जाती हैं कई जगहों पर इस दिन को उत्सव की तरह मनाया जाता हैं इस दिन से लोग होली में चढ़ाने के लिए गोबर की गुलरियां भी बनाई जाती हैं तो आज हम आपको इस दिन के महत्व और मुहूर्त दोनों बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

फाल्गुन माह में फुलैरा दूज का विशेष महत्व होता हैं इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी मानते हैं फुलैरा दूज को मांगलिक कार्यों को करने के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता हैं फुलैरा दूज के दिन किसी भी मुहूर्त में शादी विवाह संपन्न किया जा सकता हैं इस दिन उत्तर भारत में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का फूलों से श्रृंगार करके पूजन किया जाता हैं इस दिन को लेकर लोग होली के दिन तक अपने घरों में शाम के समय रोजाना गुलाल और आटे से रंगोली बनाते हैं।

जानिए फुलैरा दूज ति​थि आरंभ और समाप्त समय—
फाल्गुन द्वितीया आरंभ— 14 मार्च 2021 को शाम 5 बजकर 6 मिनट से
फाल्गुन द्वितीया समाप्त— 15 मार्च 2021 को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर