×

Paush purnima vrat 2021: पौष पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, देवी देवता होंगे प्रसन्न

 

हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक पौष मास के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि पौष पूर्णिमा कहलाती हैं इस साल यह तिथि 28 जनवरी दिन गुरुवार यानी की आज पड़ी हैं मान्यताओं के मुताबिक पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान और दान पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, जप और व्रत करने से पुण्य मिलता हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पौष पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता हैं तो आइए जानते हैं।

पौष पूर्णिमा पर खास संयोग बन रहा हैं पंचांग के मुताबिक इस बार पौष पूर्णिमा के दिन गुरु पुष्य योग बन रहा हैं जिसके कारण इस तिथि का महत्व और अधिक बढ़ जाता हैं इस दिन यह योग सूर्योदय से लेकर मध्यरात्रि तक विद्यमान रहेगा। विवाह को छोड़कर अन्य कोई भी कार्य आरंभ करना हो तो पुष्य नक्षत्र में करना शुभ माना जाता हैं इस दिन सर्वाथ सिद्धि योग और प्रीति योग भी बन रहा हैं। पौष पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान—
आपको बता दें पौष पूर्णिमा के दिन तिल, गुड़, कंबल और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। मगर इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि दान केवल जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। आज के दिन आप खाने पीने से संबंधी चीजों का भी दान कर सकते हैं। इस दिन चंद्रमा अपने संपूर्ण रूप में होता हैं जिसका प्रभाव जातक के मन और मस्तिष्क में पड़ता हैं ज्योतिष में चंद्रमा का मन और द्रव्य पदार्थों का कारक माना जाता हैं पोष पूर्णिमा के बाद से माघ महीना शुरू हो जाता हैं।