×

अपनी उँगलियों की लम्बाई से जाने अपना भविष्य

 

जयपुर । आज हम आपको इस आर्टिकल में  सामुद्रिक शास्त्र या लक्षण शास्त्र के आधार पर अपने हाथ की उंगिलयों के आधार पर आपके भविष्य के बारे में बताने जा रहे हैं। हर इंसान के शरीर का आकार, उसकी बनावट अलग-अलग होती है। तथा इस बनावट के आधर उनके भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।

1 अनामिका अंगुली

जिन युवकों की अनामिका अंगुली की लंबाई तर्जनी से अधिक होती है वे लोग देखने में आकर्षक होते हैं, लेकिन ये लोग बेहद क्रोधी स्वभाव के होते हैं।  तथा ये लोग कभी भी जोखिम उठाने से नहीं घबराते। वहीं जिन महिलाओं की अनामिका अंगुली, तर्जनी अंगुली सेबड़ी होती है वे अपने व्यवसायिक जीवन में काफी सफलता प्राप्त करती हैं। लेकिन जिन लोगों के हाथों की अनामिका और तर्जनी अंगुली की लंबाई समान होती है वे लोग शांति प्रिय स्वभाव के होते हैं।

सैटर्न फिंगर

जिन युवकों की मध्यमा अंगुली की लंबाई से पता चलता है कि आपका जीवन किस तरह बीतेगा। मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत होता है।जिन युवकों की यह अंगुली लंबी होने के साथ गांठदार होती है इनका जीवन हमेशा चिंताओं से घिरा रहता है। वहीं अहर यदि मध्यमा अंगुली का पहला पर्व ज्यादा लंबा हो तो ऐसे युवक आत्महत्या कर सकते है। अगर पहला पर्व चपटा होता है तो ऐसा व्यक्ति कला के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करते है।

बुध पर्वत

हाथ में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है, जिन लोगों का यह पर्वत उभरा, लाल और स्पष्ट होता है वे बुध ग्रह संचालित होते हैं। बुध पर्वत की स्पष्टता वाले व्यक्ति  चतुर और बुद्धिमान होते है। ये लोग बड़ी आसानी से दूसरों के साथ घुल मिल जाते हैं। तथा ऐसे लोग जीवन भर अपने जीवन साथी से प्यार करते हैँ।

हर इंसान के शरीर का आकार, उसकी बनावट अलग-अलग होती है। तथा इस बनावट के आधर उनके भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है,आज हम आपको इस आर्टिकल में  सामुद्रिक शास्त्र या लक्षण शास्त्र के आधार पर अपने हाथ की उंगिलयों के आधार पर आपके भविष्य के बारे में बताने जा रहे हैं। अपनी उँगलियों की लम्बाई से जाने अपना भविष्य